Arpit Verma IAS
@arpit_verma13
Collector & District Magistrate Sheopur | IAS-2015 batch | MP cadre
हमारा जीवन हमारे द्वारा, चुने गए विकल्पों का योग है। 🙂🌺

"असंभव वह नहीं जो हम कर नहीं पाते, असंभव वह है जो हम करना नहीं चाहते" 🙂🌺
आज विजयपुर विकासखण्ड मुख्यालय स्थित एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, सपनों और जरूरतों को जाना। इस दौरान कक्षाओं का अवलोकन कर शिक्षण गुणवत्ता का मूल्यांकन किया तथा विद्यालय परिसर में सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।




आज श्योपुर जिले के विजयपुर एवं ग्राम गोपालपुरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का अवलोकन किया। बच्चों के पोषण, शिक्षा और देखभाल से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बच्चों के समग्र विकास हेतु आंगनबाड़ी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। संबंधित अधिकारियों को सुधार हेतु निर्देश भी दिए।




"परिवर्तन प्रारंभ में कठिन होता है, मध्य में अप्रिय होता है, लेकिन अंत में शानदार होता है"
विद्यार्थियों से संवाद! विद्यालय के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, समस्याओं एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिए, जिससे उनकी तैयारी और उत्साह स्पष्ट हुआ। @JansamparkMP @CMMadhyaPradesh

आज हाईस्कूल गोरस एवं प्राथमिक विद्यालय बरसाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, साफ-सफाई, उपस्थिति तथा अनुशासन की स्थिति का अवलोकन किया। @JansamparkMP @CMMadhyaPradesh




जन, गण मन अधिनायक जय हे, भारत भाग्य विधाता! आज प्राथमिक विद्यालय बरसाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रातःकालीन प्रार्थना में बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गान "जन गण मन" सुसंगठित एवं अनुशासित रूप से गाया जा रहा था, जिससे विद्यालय में अनुशासन और देशभक्ति की भावना परिलक्षित हुई।

रोज़ थोड़ा-थोड़ा करते जाओ, एक दिन वही “थोड़ा” तुम्हें सबसे आगे ले जाएगा।

अच्छाई बाँटो, सुकून और सम्मान खुद चलकर आएंगे। 🌺❤️
श्योपुर की शान सुखमन कौर! 🇮🇳🥉 किर्गीस्तान में आयोजित एशियन अंडर-15 कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर श्योपुर की बेटी सुखमन कौर ने देश का नाम रोशन किया है। आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में उन्हें सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उनकी मेहनत, प्रतिभा और जुनून को नमन!




ॐ त्र्यंबकम यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धंनांत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।। आज श्रावण मास के प्रथम सोमवार को श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर आराधना की। भोलेनाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। हर-हर महादेव!




"ईश्वर को प्रसन्न करने के लिए पवित्र चरित्र चाहिए, ये इंसानों की गलतफहमी है कि उन्हें फूल, प्रसाद, नारियल और इत्र चाहिए"
"एक अच्छी किताब आपकी सोच, आपके सपने और आपकी ज़िंदगी को बदलने की ताकत रखती है।" 📚❤️

विश्वास, संवाद और सहयोग का अद्भुत उदाहरण! मोहर्रम पर्व के सफल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन के लिए आज मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। यह सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक एकता और प्रशासनिक समन्वय की मिसाल है। धन्यवाद!

"टर्रामाफी-बगवाड़ा के बीच चंबल नहर टूटने की घटना पर विगत रात्रि तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। कोटा बैराज से नहर का जलप्रवाह रोक दिया गया है ताकि नुकसान को रोका जा सके।" @JansamparkMP @CMMadhyaPradesh
टर्रामाफी और बगवाड़ा के बीच चंबल नहर के टूट जाने की घटना पर मौके पर पंहुचे कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री @arpit_verma13 ने स्थिति का जायजा लिया तथा अधिकरियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कोटा बैराज से चंबल नहर में पानी बंद करा दिया गया है। - #JansamparkMP #sheopur #श्योपुर
बीती रात चंबल दाहिनी नहर में टूट की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया। कोटा बैराज से पानी रोककर संभावित क्षति को रोका गया है। नहर का पानी सुरक्षित रूप से डायवर्ट किया गया है। राहत दल, पुलिस और जल संसाधन विभाग तत्परता से जुटे है। #श्योपुर #सतर्क_प्रशासन




खुद को समय दो क्योंकि, आपकी खुशियां आपसे ही शुरू होती हैं!